
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरो के ठंडे पानी की लगाई प्याऊ
प्याऊ पर 38000 लीटर आरो का पानी का वितरण किया गया संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित
सभी मित्रों के सहयोग से रात दिन मेहनत करके प्याऊ का संचालन किया गया संयोजक विपिन चाहर’
मथुरा। मथुरा पूर्णिमा के दिन गोवर्धन में लगने वाले उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले में पूरे देश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होने के लिए आते हैं। लोग रेलगाड़ी से सबसे अधिक संख्या में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आते है स लोगों की सबसे अधिक संख्या में आने के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाता है स जिससे लोग इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान हो जाती हैं। पीने के पानी की इस समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश पिछले 7 सालों से रेलवे की सेकंड एंट्री पर ठंडा आरो का पीने का पानी उपलब्ध करवाती आ रही है। इस वर्ष 2022 को भी 3 दिन के लिए पीने का पानी समिति की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्याऊ के संयोजक विपिन चाहर ने बताया टीम ने कड़ी मेहनत के साथ दिन रात अपना बेहतर काम करते हुए 3 दिन के अंदर 38000 लीटर आरो का पानी बांटा गया। इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूक समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति समाज के हर क्षेत्र में काम करती है और आज किसी पावन पर्व पर लोगों को इस भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए आरो के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।