पिछले 10 साल से विनोद दीक्षित कर रहे हैं समाज की विशेष सेवा

फोटो परिचय 1. ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति को सामाजिक क्षेत्र में मिले हुए

विनोद दीक्षित को समाज सेवा के लिए कई सीटो पर किया गया अब तक सम्मानित

:मथुरा ।ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को पिछले 10 वर्ष के दौरान सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए अब तक ब्राह्मण गौरव ,ब्राह्मण भूषण ,ब्राह्मण कुलभूषण ,ब्राह्मण रत्न, आदर्श समाज सेवी, ब्रज सेवा रत्न के साथ 8 राष्ट्रीय पुरस्कार, 32 प्रदेश स्तर वा जिला स्तर पर 187 मिले हैं | प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव , परिवहन विभाग की तरफ से एआरटीओ मनोज मिश्रा,नगर निगम की तरफ से मेयर मुकेश आर्य बंधु, उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह , पत्रकारिता दिवस पर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु कर चुके हैं | उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए ,मथुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अर्ध स्वयंसेवक के रूप में चुना गया है | बीते हुए 10 साल सेवा के दौरान अब तक 5000 लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया गया है ,3800 लोगों को वैक्सीनेशन लगवायी , देश का पहला मास्क बैंक बनाकर लोगों को 1500000 निशुल्क दिए | लोगों को अब तक 2000 हेलमेट निशुल्क दिए गए | यातायात माह में यातायात पुलिस मथुरा कार्यक्रम आयोजित करते हुए सहयोग किया गया | परिवहन विभाग मथुरा के द्वारा आयोजित यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाते हुए सहयोग दिया गया | नगर निगम मथुरा को स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान रैली, विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान 2021 में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान देते हुए पुरस्कृत किया गया | कोरोना काल के अंतर्गत की गई विशेष सेवा के लिए विभिन्न संगठनों के द्वारा करोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया | यातायात के क्षेत्र में विभिन्न कैंप आयोजित करते हुए समय-समय पर रैली निकाली गई | समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया समिति 11 वे वर्ष में प्रवेश करने के दौरान यातायात और पर्यावरण के क्षेत्र के साथ-साथ अब समाज में संपर्क करके समाज में होने वाली बुराई और घटनाओं को लेकर आने वाले समय में काम करने जा रही है |

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]