विशाल भगवती जागरण एवं छप्पन भोग का आयोजन 11 अप्रैल को

 

धार्मिक महोत्सव मेला और पर्व बढ़ाते हैं आपस में भाईचारा : उपमन्यु

 

कैंट स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर पर होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

 

मथुरा। श्री काली मां मित्र मंडल द्वारा 18वां विशाल छप्पन भोग महोत्सव एवं मां भगवती विशाल जागरण आयोजित करेगा। ब्रज क्षेत्र के इस प्रसिद्ध जागरण महोत्सव एवं छप्पन भोग के आयोजन को लेकर के श्री काली मां मित्र मंडल द्वारा बृजवासी रॉयल में बुधवार को एक महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें इस कार्यक्रम को लेकर के एक धार्मिक कैलेंडर भी बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवम् ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट द्वारा विमोचन किया गया।

डॉ उपमन्यु ने कहा मेला महापर्व महोत्सव धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं ऐसी आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम को बृहद बनाने के लिए आयोजकों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रसिद्ध काली मां मंदिर के महंत श्री दिनेश एवं महेश नौघर वाले से मिलकर के श्री काली मां मित्र मंडल द्वारा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

श्री काली मां मित्र मंडल के संस्थापक प्रवीण गोयल एवं सौरभ अग्रवाल संरक्षक अमित अग्रवाल सीए योगेश गोयल गोवर्धनदास नीनू, मंडल के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं महामंत्री सौरव एवम् कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने इस बार मां भगवती का जागरण और विशाल छप्पन भोग पूर्व से अलग होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीए अमित अग्रवाल ने बताया कि 11 अप्रैल को 9ः00 बजे मां भगवती का अभिषेक होगा। दोपहर 11ः00 बजे कन्यालागुरा का प्रसाद होगा 6ः00 बजे से छप्पन भोग के भव्य दर्शन होंगे तथा रात्रि 9ः00 बजे से विशाल भव्य जगराता आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर के सभी तैयारियां कर ली गई है। मित्र मंडल ने सभी से उपरोक्त कार्यक्रम में समय से सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]