
पदमश्री पूर्व विधायक रामस्वरूप शर्मा के परिजनो में संपत्ति को लेकर बड़ा कलह, हुई एफ आई आर
पदमश्री पूर्व विधायक रामस्वरूप शर्मा के परिजनो में संपत्ति को लेकर बड़ा कलह, हुई एफ आई आर
मथुरा। एक समय में मथुरा की राजनीति के सिरमौर रहे पूर्व विधायक पदमश्री स्व. स्वामी रामस्वरूप शर्मा के परिवार में उनकी संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। परिजन एक दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। भारत रत्न प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेई जिस रासाचार्य के सामने नतमस्तक रहते थे आज उनके परिवार की लड़ाई खुले में आने से लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
पदमश्री रासाचार्य रामस्वरूप शर्मा के परिवार में संपत्ति का विवाद बढ़ गया है। उनके पुत्र ने अपने पुत्र, पुत्रवधू और पत्नी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि रामस्वरूप शर्मा के पुत्र बड़े ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पुत्र राम बल्लभ शर्मा, पुत्र वधू उमा, उनकी स्वयं की पत्नी मीना शर्मा और 4-5 अन्य लोगों ने उनके घर पर आकर एक जमीन न बेचने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपए की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








