भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्य समिति की एक दिवसीय बैठक वृंदावन में आयोजित की गई

मथुरा। वृंदावन के केशव धाम परिसर में  भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय हाई लेवल मीटिंग शनिवार को सम्पन्न हुई। मीटिंग में 18 जिले के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों ने शिरकत की।

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई। हाईलेवल मीटिंग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव चौरसिया, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी सहित कई नेता मौजूद रहे।वृंदावन के केशव धाम परिसर में शनिवार को एक दिवसीय  भारतीय जनता पार्टी की हाई लेवल मीटिंग 11 बजे शुरू हुई। इसमें बृज प्रांत के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी पहुंचे। बैठक करीब 4 घंटे तक चली उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली को प्रस्थान कर गए। बैठक में यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी और संगठन मंथन हुआ।

केशव धाम परिसर में उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के संगठन मंत्री और बीजेपी के पदाधिकारी पहुंचते ही बैठक में मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव चौरसिया, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी सहित जिला प्रभारी मौजूद रहे।

भाजपा सांसद बीएल वर्मा ने बताया केशव धाम परिसर में पार्टी और संगठन की महत्वपूर्ण क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक हुई जिसमें पार्टी के पदाधिकारी संगठन के मंत्री ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि संगठन और पार्टी की तरफ से जो दिशा निर्देश दिए गये है उनका पालन किया जाएगा। यूपी के आगमी विधान सभा होने वाले है। उसके लिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की हाईलेवल बैठक में चुनाव जीतने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में स्थानीय भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का दुपट्टा उडाकर स्वागत किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]