
मथुरा शहर की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : घनश्याम लोधी
मथुरा। स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को चौक बाजार, मंडी रामदास, घीया मंडी, स्वामी घाट आदि क्षेत्रों में | स्वच्छता का अभियान चलाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कार्यकर्ताओं ने झाडू, फावड़ा, तसला आदि लेकर सड़कों को साफ किया और जगह जगह पड़े कूड़े को उठाया। गांधी पार्क मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महानगर अध्यक्ष धनश्याम लोधी ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा
कि भाजपा मथुरा शहर की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि गांधी जयंती पर भी विशेष स्वच्छता अभियान सभी बूथों पर कार्यकर्ती चलाएंगे। इस अवसर पर महानगर महामंत्री राजू यादव, वरिष्ठ नेता योगेंद्र चतुर्वेदी, महानगर मंत्री नितिन शर्मा, संजय शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, पार्षद प्रतिनिधि कुंजबिहारी भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष यशराज चतुर्वेदी, मंडल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार, रामकिशन पाठक, धर्मेंद्र अग्रवाल, ब्रजनारायण पाठक एवं सुरेश भाटिया आदि शामिल थे।