
पुलिस ने 8 किलो गांजे के साथ तीन दबोचे
मथुरा। छटीकरा थाना गोवर्धन पुलिस ने 8 किलो गांजे गांजे के साथ तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना गोवर्धन पुलिस प्रभारी ने बताया कि गोली पुत्र स्वर्गीय मोती ठाकुर निवासी छटीकरा थाना गोवर्धन मथुरा रॉकी उर्फ राकेश पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह निवासी भवनपूरा थाना गोवर्धन, विशाल उर्फ विशाल खां पुत्र नसरुद्दीन उर्फ नजरों अली निवासी हाथी दरवाजा बड़ा बाजार थाना गोवर्धन मथुरा को बाईपास डीग रोड से गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से 8 किलो गांजा, एचएफ डीलक्स नंबर यूपी 85 बी क्यू 9477 बरामद हुए हैं।