
विप्र महिला मोर्चा द्वारा मनाया गया गणगौर पर्व
मथुरा। परशुराम शोभायात्रा समिति महिला मोर्चा के द्वारा मोती मंजिल के समीप एक स्थानीय कैफे में गणगौर का त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ बंसीलाल शर्मा व गौरव शर्मा ने भगवान श्री परशुरामजी के चित्रपट पर पटुका उड़ा कर किया। गणगौर के इस कार्यक्रम में सैकड़ों ब्राह्मण बहनों ने अपनी सहभागिता दी। इस कार्यक्रम का आकर्षण यह रहा कि यहां सभी बहने गणगौर की थीम पर सभी राजपूती पोशाक में व राजस्थानी परिधान में शामिल हुई। साथ ही महिलाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं नगर अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि हम ब्राह्मण महिलाओं को एकजुट होकर समाज में आगे बढ़ना होगा तभी ब्राह्मण की धर्म संस्कृति को संरक्षित किया जा सकेगा। साथ ही इस अवसर पर समिति की पदाधिकारी जिला अध्यक्ष भावना शर्मा वृन्दावन अध्यक्ष विनीता द्विवेदी जिला समिति संयोजिका सीमा शर्मा, पुल्का रावत ,सुनीता शर्मा, प्रियंका शर्मा आदि महिलाएं उपस्थिति रही। वही मुख्य अतिथि बंसीलाल शर्मा जी एवं गौरव शर्मा जी ने समिति को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।