
भाकियू ने चलाया सदस्यता अभियान, एक सैकड़ा लोगों ने सदस्यता की ग्रहण
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान अभियान कृष्णा नगर बिजली घर मथुरा समता फाउंडेशन के कार्यालय पर प्रात 10 बजे से चलाया गया। इस दौरान करीब एक सैकड़ा लोगों ने दोपहर बजे तक सदस्यता ग्रहण की सदस्यता ग्रहण करने वालों का बड़े मनोयोग और जोरदार तरीके से दुपट्टा उड़ा कर वेज बांधकर किसान यूनियन का प्रतीक सिर पर टोपी पहना कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सदस्यता अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही उपाध्यक्ष चित्रसेन मौर्य ने संयुक्त रूप से कहा आज देश के संविधान सरकारी प्रतिष्ठानों शिक्षा चिकित्सा रोजगार किसान मजदूर व्यापारी के हित में एवं देश देश की सत्ता में बैठे तानाशाही कट्टरपंथी संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए सड़क पर उतर कर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आंदोलन की महती आवश्यकता है। जिस को पूरा करने के कार्यकर्ताओं को अगर खून भी देना होगा तो प्रकार से तैयार रहेंगे।
नए सदस्यों का भारतीय किसान यूनियन परिवार में महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। और उम्मीद की के संगठन के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा। सदस्यता अभियान में लुकेश कुमार राही चित्रसेन मौर्य बृजलाल कामरेड एनपी सिंह राणा जितेंद्र सिंह विवेक कुमार आकाश कुमार सौदान सिंह हर रोज चौधरी दिनेश मिस्त्री मुकेश सैनी विनोद बघेल विनोद नागर निर्देश बघेल प्रताप कुमार सुभाष ठेकेदार विकास कुमार भोला कर्दम राजू और दिगंबर सिंह विक्रम शर्मा आदि उपस्थित रहे ।