हेमा मालिनी ने लगाई जीत की हैट्रिक

 

 

मथुरा।फिल्म अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने पूरे दम से चुनाव लड़ा। बसपा प्रत्याशी पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह और धनगर आंदोलन से जुड़े रहे कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर उनके आगे कहीं नहीं दिखे। हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया। यहां पिछली लोकसभा के मुकाबले कम मतदान हुआ था।

हेमा मालिनी ने लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में मथुरा लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। उन्हें 5,10,064 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 2,16,657 मत प्राप्त हुए। हेमा ने 2,93,407 मतों से जीत दर्ज की। जबकि वर्ष 2019 में उन्होंने 2,93,471 मतों से विजयश्री पाई थी।वर्ष 2014 में पहली बार मथुरा से सांसद बनीं हेमा ने रालोद मुखिया जयन्त चौधरी को 3.30 लाख मतों से पराजित किया था। दूसरी बार वर्ष 2019 में भाजपा ने फिर उन पर भरोसा जताकर मैदान में उतारा। तब उनके रालोद ने कुंवर नरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था। तब हेमा ने 2.93 लाख से जीत दर्ज की।

इस बार 75 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भी भाजपा ने अपने नियम तोड़ते हुए उन्हें मैदान में उतारा। वह पार्टी के विश्वास पर खरी उतरीं। इस बार रालोद का साथ भी था। बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को 1,88,417 मत प्राप्त हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]