ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांगः तरुण मिश्र

 

 

लखनऊ ।  ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर पिछले कई वर्षों से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र की मुहिम से कई राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन हो चुका है। मगर बचे हुए राज्यों में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर एक बार फिर से तरुण मिश्र ने अपनी मुहिम छेड़ दी है। मुहिम के तहत राजनैतिक पार्टियों से मुलाकात का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से तरुण मिश्र ने मुलाकात कर उत्तर प्रदेश व बिहार में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। तरुण मिश्र ने बताया कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए जो मुहिम चल रही , उसके लिए उत्तर प्रदेश व बिहार सरकार ने नीति बनाकर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने का कार्य जल्द शुरू
हो जाएगा। उत्तर प्रदेश व बिहार में पिछले कई
वर्षों से लगातार पत्र एवं मुलाकात के माध्यम से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर अपनी रखी जा चुकी है। मगर भी तक उत्तर प्रदेश व बिहार सरकार से कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश व बिहार में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए, जिसमें ब्राह्मणों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पूजा पाठी, कर्मकांडी ब्राह्मण जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बोर्ड का उद्देश्य विप्र समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं की पहचान व
सर्वेक्षण करना और उनके समग्र विकास के लिए कार्य करना है। इसी उद्देश्य के तहत मंदिरों के ब्राह्मण पुजारियों का रजिस्ट्रेशन कर उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकारी अनुदान मिलने में मदद मिलेगी। देश एवं समाज के लिए ब्राह्मण समाज में हमेशा एकता की मिसाल कायम की है, उसी को कायम रखने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है। जीविका पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है, लेकिन सवर्ण होने के नाते उन्हें सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना होने से ब्राह्मण समाज की स्थिति में भी सुधार आएगा।उत्तर प्रदेश व बिहार के उप मुख्यमंत्री ने तरुण मिश्र की बातों को सुनकर कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मांग जायज है, जल्द ही सरकार से वार्ता कर प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कराने का प्रयास किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]