गांव गांव में 21 दिन चलेगा ऑपरेशन जागृति फेज-2

 

मथुरा । शानिवार को पुलिस लाइन सभागार में आज ऑपरेशन जागृति (फेस- 02) कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासनिक /पुलिस अधिकारियों व यूनिसेफके सदस्यों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया और जनपद में ऑपरेशन जागृति (फेस-02) कार्यक्रम अभियान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि झूठे मुकदमे लिखवाने में आई कमी, दूसरे चरण में और मेहनत से किया जाएगा जागरूक। पुलिस लाइन में शनिवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने ऑपरेशन जागृति फेज-2 का शुभारंभ किया। जिसमें 21 दिन तक अभियान चलाकर जिले के गांव- गांव को कवर किया जाएगा, साथ ही महिलाओं को आगे लाकर झूठे मुकदमे न लिखवाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। ऑपरेशन जागृति फेज-1 में

महिला संबंधी अपराधों में काफी गिरावट आई है। इस अभियान के सार्थक परिणाम आए हैं। उन्होंने अभियान के उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसके तहत युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरुक और सचेत करना। पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जानकारी देना। किशोरियों के साथ स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवनशैली पर जागरूक करना। महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरुकता पैदा करना। समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना एवं ऐसे मामलों में कमी लाना। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना। सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने यूनिसेफके दो सदस्यों को सम्मानित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]