एकादशी पर बृज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 

 

मथुरा । मथुरा और वृंदावन में देवशयनी एकादशी के अवसर पर मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने यमुना स्रान किया और अपने आराध्य के दर्शन कर मनौती मांगी। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर और प्राचीन केशवदेव मंदिर में भव्य पूल बंगले सजाए गए। फूल बंगले में विराजे अपने आराध्य के दर्शन पाकर भक्त अभिभूत हो गए। उधर, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ठाकुरजी के दर्शन के बाद कान्हा के भक्तों ने वृंदावन की परिक्रमा की। देवशयनी एकादशी के पर्व पर आज नगर में पंचकोसीय परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। परिक्रमा देने से पूर्व श्रद्धालुओं ने यमुना खान

 

भी किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भी भीड़ जुटी रही। बुधवार प्रातः से ही संपूर्ण परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की जय- जयकार से गुंजायमान हो उठा। परिक्रमा मार्ग में महिलाओं, बच्चे, वृद्ध एवं जवानों के झुंड दिखाई दे रहे थे। पूरा परिक्रमा मार्ग मानव श्रृंखला में नजर आया। प्रातः से शुरू हुआ परिक्रमा का क्रम देर सायं तक अनवरत रूप से चलता रहा। उमस भरी गर्मी के बाद 9 बजे धूप ने उमस और बढ़ा दी। परिक्रमा मार्ग में कई जगह सड़कों की

 

उखड़ी कंकरीट और दौड़ते वाहनों के कारण परिक्रमार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही देवशयनी एकादशी पर वृंदावन के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह और शाम को बांकेबिहारी मंदिर में सुंदर फूलबंगला सजाया गया। जहां फूलबंगले की छांव में विराजमान ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर प्रांगण में आ रही भीनी भीनी फूलों की सुगंध से मन प्रफुल्लित हो रहा था। स्थानीय लोगों के साथ-

साथ वृंदावन आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को एक बार फिर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। सुबह से ही शहर की सड़कें जाम हो गई। पुलिस की व्यवस्था कहीं नहीं दिखाई दी। लेकिन यहां यातायात को नियंत्रित करने का कोई सर्वमान्य विकल्प अभी नजर नहीं आता है। बुधवार को वाहनों की भीड़ का सबसे अधिक प्रभाव मथुरा-वृंदावन रोड, छटीकरा वृंदावन रोड, विद्यापीठ चौराहे से रमणरेती इस्कॉन मंदिर के अलावा प्रेम मंदिर के समीप तक नजर आया। इससे वाहन तो दूर, पैदल आदमी तक को

निकलने में परेशानी हुई। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि बाहर से आये विभिन्न प्रकार के फूलों को मंगाया गया। इन फूलों के द्वारा मंदिर को भव्य सजाया गया। मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया। राजाधिराज ने भव्य फूल बंगले में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए। भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन पाकर निहाल हो गए। मंदिर प्रांगण राजाधिराज के जयकारों से गुंजायमान हो गया। भक्तों ने राजाधिराज के दर्शन कर मनोकामना पूर्ण होने की मनौती मांगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]