आरएसएस के पदाधिकारियों की चार दिवसीय ब्रज यात्रा

 

 

 

 

 

मथुरा।ब्रज चौरासी कोस अंतर्वेदी परिक्रमा के अंदर आने वाले मंदिरों के विकास को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रतिनिधि मंडल सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में चार दिवसीय यात्रा पर मथुरा पहुंचा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ इस दल ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर अपनी यात्रा शुरू की। यह दल चार दिनों तक अलग-अलग मंदिरों में दर्शन कर वहां की स्थिति की जानकारी लेगा।करीब 20 सदस्यीय यह दल चार दिन तक ब्रज का भ्रमण करेगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कृष्ण गोपाल, रामलाल सहित अन्य स्वयं सेवक और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। वहां आने वाले श्रद्धालुओं को

किस तरह से सुविधा प्रदान की जा रही है इसकी जानकारी ली। ठाकुर राधावल्लभ, राधा दामोदर मंदिर, राधा रमण मंदिर तथा टटिवा स्थान और हसानंद गौशाला भी गए। मंगलवार को वह दल गरुड़ गोविंद, श्री कृष्णजन्मस्थान, चिंताहरण महादेव, ब्राह्मण घाट और बलदेव जायेगा। इसके साथ ही रसखान समाधि का भी निरीक्षण करेगा। तीसरे दिन बुधवार को अपनी यात्रा की शुरुआत यह दल राजस्थान के

आदि बद्री से प्रारंभ करेगा। वहां दर्शन करने के बाद यह लोग कामवन, नंदगांव होते हुए बरसाना पहुंचेगा।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारी तीसरे दिन दोपहर में बरसाना स्थित रंगीली महल में विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम को यह दल डीग के लिए रवाना होगा। दल के सदस्य एक घंटे तक वहां मौजूद मंदिरों के दर्शन करेंगे। यहां से यह लोग पूंछरी के लौठा जायेंगे ।फिर गोवर्धन राधाकुंड के दर्शन कर विश्राम करेंगे। चौथे दिन आरएसएस पदाधिकारी गोवर्धन में वृक्षारोपण करेंगे और फिर भगवान गोवर्धन नाथ का दूध से अभिषेक करेंगे।

संघ के शीर्ष पदाधिकारी और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को ब्रज के अन्य प्रमुख स्थलों के बारे में जानकारी देना और उनको कैसे बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके इस पर मंथन करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]