गिराई जाएंगी 40 साल पुरानी 13 पानी की टंकियां

 

 

 

 

 

मथुरा। कृष्ण विहार में पानी की टंकी हादसे के बाद नगर निगम अब 13 टंकियों को गिराने जा रहा है। इसमें अधिकांश टंकी 40 साल पुरानी हैं। इसके अलावा ढाई दर्जन टंकियों की मरम्मत की जाएगी।

पिछले माह कृष्णा विहार में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। यह टंकी गंगा जल परियोजना के तहत तीन साल पहले जल निगम द्वारा बनाई गई थी। इस हादसे के बाद नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने महानगर क्षेत्र में सभी पानी की टंकियों का सर्वे कराने का आदेश दिया। इसकी चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। इसमें 13 टंकी ऐसी मिली हैं, जिनकी मियाद बहुत साल पहले ही खत्म हो चुकी है। इनका निर्माण निर्माण करीब 40 साल पहले किया गया था। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने इन सभी टंकियों को निष्प्रयोगी होने पर निराने के आदेश दिए हैं। इस पर नगर निगम जल कल विभाग अब उक्त टंकियों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया में जुट गया है।

इसके अलावा सर्वे रिपोर्ट में अन्य 43 टंकियों में से करीब तीन दर्जन को मरम्मत की आवश्यता है। इसमें तीन साल पहले गंगा जल परियोजना में बनी चंद्रपुरी की टंकी भी शामिल है। इस टंकी के संचालन के साथ ही लीकेज की समस्या सामने आ गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम सभी टंकियों का उपयोग नहीं कर रहा हैं। इसके विभिन्न कारण बताए गए हैं। नगर आयुक्त ने मरम्मत के साथ संबंधित कारणों का निवारण करते हुए संचालन के निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]