वृंदावन में निकली परशुराम शोभायात्रा:ब्राह्मण समाज ने जगह-जगह की आरती, परशुराम जय के लगे जयकारे

 

 

 

 

मथुरा। वृंदावन में शुक्रवार की देर शाम भगवान राधा कृष्ण की भूमि वृंदावन में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के रंगनाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा भ्रमण करते हुए परशुराम पार्क परशुराम पार्क पहुंची। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने जगह जगह भगवान परशुराम जी के छवि चित्र की आरती की और शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा , पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा महापौर विनोद अग्रवाल शोभा यात्रा संयोजक उदयन शर्मा मुकुल उपाध्याय योगेश द्विवेदी ने आरती कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया ।पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया।

इसके बाद शुरू हुई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

का पूजन अर्चन करने के बाद भगवान परशुराम जी के छवि चित्र को देशी विदेशी फूलों से सजे डोले में विराजमान किया गया। इसके बाद शुरू हुई भगवान परशुराम की शोभायात्रा। रंगनाथ मंदिर से शुरू होकर अनाज मंडी, नगरनिगम चौराहा,बनखंडी, लोई बाजार, रेतिया बाजार चौराहा होते हुए परशुराम पार्क पर शोभायात्रा का समापन हुआ। बनखंडी चौराहे पर भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के वृंदावन प्रभारी वृंदावन वंशी तिवारी जी के प्रतिष्ठान पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ,वंशी तिवारी प्रभारी वृंदावन महासचिव के के शर्मा ,लबबू पंडित, रामाकांत जी प्रेम बिहारी शास्त्री , श्याम शर्मा,आशीष शर्मा राकेश गौड, दाऊ दयाल पंडा ,पवन गौतम राज नारायण गौड ,वंशी लाल शर्मा ललित स्वामी आदि मौजूद थे।भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा में दो दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल हुईं। जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हनुमान जी,खाटू श्याम,नृसिंह देव,लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की झांकी थी। शोभायात्रा में विंटेज कार पर सवार परशुराम जी का एक स्वरूप भी लोगों को खूब भाया। इस दौरान मथुरा वृंदावन के बैंडों के मधुर धार्मिक संगीत ने शोभायात्रा देखने वाले लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा में दो दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल हुईं।

शोभायात्रा में बिहारी लाल वसिष्ठ, चंदलाल शर्मा,आनंदबल्लभ गोस्वामी, राम विलास चतुर्वेदी,पंडित मनोज मोहन शास्त्री,यदुनंदन आचार्य, इंजीनियर राजकुमार शर्मा,राधा कृष्ण पाठक, विष्णु शर्मा,मुकेश गौतम,धर्मेद्र गौतम,गोपाल गौतम बिट्टू, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]