
छतरियों से गिरे पत्थर, युवक बचा
मथुरा। छाता कस्बे मे छतरियों का निर्माण शेरशाह सूरी द्वारा कराया गया था इन छतरियों को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत माना जाता है जिनकी आज कोई भी देखरेख करने वाला नहीं है। वही आज सुबह करीब 6.00 बजे के आसपास दिल्ली गेट पर स्थित छतरियों के पत्थर एक मकान की छत पर गिर गए जिससे मकान में रहने वाला युवक बाल बाल बच गया। दिल्ली गेट छतरियों के रहने वाले मोहम्मद गुलफान ने बताया कि कई बार शिकायत भी कर चुके हैं परंतु कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ आज सुबह छतरियों से तीन-चार पत्थर मकान की छत पर गिर गए जिससे उनके मकान की छत की पटिया टूट गई और युवक बाथरूम में नहा रहा था गनीमत यह रही कि वह बाल बालबच गया। इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी छाता श्वेता सिंह को प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात कही।