दिनेश फलाहारी महाराज की सुरक्षा को लेकर हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

 

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि–ईदगाह विवाद के प्रमुख हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को ब्रज धर्माचार्य परिषद (रजि.) एवं विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के नेता पं. जयराम शर्मा ने किया।हिंदूवादी संगठनों ने बताया कि दिनेश फलाहारी महाराज लंबे समय से वैदिक जनजागरण और टीवी डिबेट्स के माध्यम से हिंदू समाज का पक्ष निर्भीक स्वर में रखते हैं। इसी कारण कट्टरपंथी तत्व उन्हें लगातार पत्रों, फोन कॉलों और सोशल मीडिया के जरिए धमकियाँ देते रहे हैं।संगठनों के अनुसार, 17 नवंबर को मुंबई में आयोजित वैश्विक नारायण महायज्ञ में उपद्रवियों ने पथराव कर महाराज पर हमला करने का प्रयास किया, जिसे महाराष्ट्र पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर विफल किया। कई बार संदिग्ध युवकों द्वारा पीछा किए जाने की घटनाएँ भी सामने आ चुकी हैं।प्रतिनिधियों ने कहा कि जन्मभूमि मामले की सुनवाई के लिए महाराज को नियमित रूप से प्रयागराज हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे सुरक्षा जोखिम और बढ़ जाता है उन्होंने मांग की कि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु महाराज को तत्काल पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

 

 

इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश सिंह,राजेश पाठक भागवत प्रवक्ता राधा किशोरी ,महामंडलेश्वर संत हरिदास बाबा,साध्वी इंदुलेखा, हरि सुरेश आचार्य,मनोज शर्मा,सुखराम सिंह कमल,महेश दास,ब्रह्म नारायण शर्मा,अनिल शास्त्री सहित अनेक सनातनी संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]