
पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया वृक्षारोपण
मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज मथुरा कांग्रेस द्वारा डैंपियर नगर स्थित मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पार्क में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया वही विक्रम बाल्मिकी एवम कासन रिजवी ने कहा
प्रकृति और पृथ्वी जीवन का आधार है। इसका संरक्षण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए अपितु आने वाली पीढ़ी के लिए भी अहम है।आइये, इस दिवस यह संकल्प लें कि हमेशा पर्यावरण का संरक्षण करेंगे और पेड़-पौधे लगा पृथ्वी को हरा भरा रखेंगे।वृक्षारोपण करने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित सर्वश्री मुकेश धनगर , काशन रिज़वी ए विक्रम बाल्मीकि ,गौरव सिंह अजय मेहरा बाल्मीकि ,योगेश धनगर ,आदि लोग उपस्थित थे