मध्य रात्रि को जन्मेंगे प्रभु यीशु मसीह

 

 

मथुरा क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही ईसाई समुदाय के अनुयायियों में बड़ा जोश और उमंग का माहौल है। इसी खुशनुमा वातावरण में वह प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी को मनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। आगरा मंडल के डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट रेव्ह पंकज इंद्रजीत ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मध्य रात्रि को हुआ और उनके जन्म की खुशी 25 दिसंबर को क्रिसमस बड़ा दिन के रूप में बहुत जोशो खरोश से मनाए जाने की तैयारी चल रही है। गिरजाघरों को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। सदभावना फाउंडेशन अध्यक्ष व सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष दयाल ने समस्त देशवासियों को क्रिसमस के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि मध्य रात्रि में चर्च बैल बज उठेंगी जो यीशु मसीह के आमद का संकेत देगी। चर्च बैल की ध्वनि भक्तों के हृदयों में झनझनाहट के साथ प्रसन्नता का संचार कर देती है। चर्च कोषाध्यक्ष एन नेथन, राकेश मसीह व हिमांशु सिंह ने बताया कि मध्य रात्रि में सभी गिरजा घरों में वॉच नाइट सर्विस का आयोजन किया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग चर्च में एकत्रित होते हैं। प्रभु की आराधना की जाती है। भजन गाए जाते हैं। प्रार्थना करी जाती है और पास्टर के द्वारा प्रभु का संदेश लोगों में बांटा जाता है। क्रिसमस पर्व के लिए ईसाई परिवार काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे आज के विशेष दिन सभी लोग गिरजाघरो में एकत्रित होंगे जहां विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा और लोग मिलकर खुशियां मनाएंगे। प्रार्थना सभा के उपरांत वहां पर प्रभु के प्रसाद के रूप में केक काटा जाएगा भक्तजनों में वितरित किया जाएगा। लोग एक दूसरे से मिलकर बधाई देंगे और खुशियों की कामना करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]