
जिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कमेटी ने कैण्डल मार्च निकाल मनाया किसान विजय दिवस
समूचे विपक्ष के संयुक्त प्रयास और किसानों की अहिंसात्मक सत्याग्रह की वजह से सरकार को लेना पड़ा यह निर्णय
मथुरा। शनिवार जिला कांग्रेस व महानगर काँग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मोदी सरकार द्वारा थोपे गऐ तीन काले कृषि कानून आज रद्द कर दिए गए। इसी के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस जनों द्वारा कांग्रेस किसान विजय दिवस मनाया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों पर थोपी गये कृषि कानून हमारे नेता राहुल गांधी और समूचे विपक्ष के संयुक्त प्रयास और किसानों की अहिंसात्मक सत्याग्रह की वजह से यह तीनों कानून सरकार को वापस लेने पड़े और किसानों से देश के प्रधानमंत्री द्वारा क्षमा मांगी गई।
महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि आज किसान अपने सत्याग्रह में विजय हुआ है ,सरकार को मुंह की खानी पड़ी है और तीनों काले कानून वापस लेने पड़े यह देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, कि संसद में पास कानून वापस लेने पड़े हैं, ये हमारे किसानों के धैर्य और त्याग का फल है हमारे नेता राहुल गांधी के संघर्ष और संयुक्त विपक्ष के संघर्ष का प्रतिफल है कि मोदी सरकार को इन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा। कार्यक्रम को पूर्व बार अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ठाकुर वीरेंद्र सिंह सिंह हरिमोहन शर्मा, बृजेश शर्मा, दिनेश जैन डॉ अशोक सैनी , ,सतीश शर्मा, प्रखर चतुर्वेदी ,कमल सागर मुकीम कुरेशी प्रखर चतुर्वेदी अभिलाष सक्सेना आदि ने संबोधित किया। विजय दिवस कार्यक्रम व कैंडल मार्च में हरिमोहन शर्मा, राहुल अरोड़ा ,अभिलाष सक्सेना,अभय शर्मा, महिपाल चौधरी ,सतीश शर्मा, दुष्यंत शर्मा ,पीयूष चतुर्वेदी, जुगल सक्सेना, मोहन सिंह आदि लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने किया।