मथुरा यही भूमि है जहां श्री कृष्ण ने जन्म लेकर इसे धन्य किया : योगी आदित्यनाथ

 

मांट मे बोले सीएम योगी , पूर्व की सरकारों ने ब्रज भूमि ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को बदनाम किया

 

 

 

 

 

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज आदर्श इंटर कालेज खेल मैदान मांट में 201.16 करोड़ रु की 196 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण / शिलान्यास करने के लिए पहुंच चुके हैं। मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक बांटे । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी लाभार्थियों को भेंट कीं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। भारत माता की जय और बांकेबिहारी लाल की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो सौ करोड़ की योजनाओं से क्षेत्र का विकास होगा। ब्रज भूमि ने धर्म-सत्य और न्याय के साथ-साथ उल्लास और उमंग का माहौल कैसा होना चाहिए ये संदेश दिया है। इस भूमि पर जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने इसे धन्य किया। अपनी लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने पांच हजार साल पहले आज की पीढ़ी को नई दिशा देने का काम किया था। यहां के कण-कण में रज-रज में भगवान की लीला विराजमान है। पूर्व की सरकारों ने ब्रज भूमि ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को बदनाम किया। उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण की भूमि है। कुंभ की भूमि है।

मुख्यमंत्री योगी ने पिछली सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए, संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा प्रदेश का विकास कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। कोरोना के समय समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा होम आइसोलेशन में थे। सत्ता दूर की कौड़ी है। इसलिए कुछ साल और होम आइसोलेशन में रह लो, अभी सत्ता में आने की जरूरत नहीं। पिछली सरकार में सबसे पहला दंगा कोसीकलां में हुआ था। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला दिए गए। झूठे मुकदमे दर्ज हुए। सत्ता के संरक्षण में जवाहर बाग जैसे माफिया सामने आए। कहा कि ऐसा लगता था कि जैसे कोई कंस सत्ता के तख्त पर है। आज मथुरा तीर्थ क्षेत्र नए आकर्षण का केंद्र बना है। पेशेवर माफिया और अपराधियों के लिए जेल के द्वार खुले हैं। पहले विकास एक परिवार का होता था। आज 25 करोड़ जनता का हो रहा है।

 

 

वही मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है। लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। ये वहीं प्रदेश में जहां बिजली देने में भेदभाव होता था। सिर्फ चार जिलों में बिजली आती थी। कुछ वीआईपी जनपद बना दिए थे। विकास की सभी योजनाओं पर वहीं पर केंद्रित कर बंदरबांट होता था। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।

एक तरफ राम भक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है और दूसरी तरफ गोली चलाने वाले लोग हैं। किसानों सम्मान निधि करने वाली सरकार है। जो विकास कराएंगे, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग लेकर आएगा उसी की सरकार बननी चाहिए। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में है। अब मथुरा से आप कहीं भी जा सकते हैं, क्योंकि एक्सप्रेसवे बन चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी ने पिछली सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए, संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पिछली सरकार में सबसे पहला दंगा कोसीकलां में हुआ था। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला दिए गए। झूठे मुकदमे दर्ज हुए। सत्ता के संरक्षण में जवाहर बाग जैसे माफियाओं को संरक्षण दिया जाता था।

 

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ,केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी व्यापारी नेता रविकांत गर्ग पूर्व सांसद तेजवीर सिंह महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु , बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा , विधायक कारिंदा सिंह पूरन प्रकाश , जिला अध्यक्ष मधु शर्मा , मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]