
हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना निगम का सामूहिक विवाह आयोजन : मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच 118 जोड़ों हुए एक दूजे के
मथुरा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत आज जिले में सबसे बडा आयोजन नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा बीएसए इंजी कॉलेज प्रांगण में किया गया जहां निगम द्वारा पंजीकृत 86 जोड़ों के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा पंजीकृत 32 जोड़ों को मिलाकर 118 जोड़ों के विवाह सम्पन्न कराये गये। उक्त पांडाल में जहां 112 हिन्दू समाज के जाड़ों ने मंत्रोच्चार के बीच 7 फेरे लिये वहीं मुस्लिम समाज के 6 जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढाया।
विवाह कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिलना चाहिए।
जिसमें हिंदू इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु व निगम के समस्त पार्षदों के अलावा नगर आयुक्त अनुनय झा सिओ सिटी अभिषेक तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए। बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा गरीब कन्याओं को 51 हजार की धनराशि दी गई है। जिसमें 31 हजार कन्याओं के खाते में दिया है। शेष धनराशि से विवाह के लिए सामान दिया गया है। वही महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु ने बताया ऐसे आयोजन से सभी समुदायों के बीच प्रेम व भाईचारे की भावना प्रबल होती है
नगर आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जहां विवाह-शादियों जैसे पवित्र संस्कारों पर अपनी जड़ें जमा चुकी दहेज प्रथा जैसी बुराईयों पर कड़ा प्रहार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा तो वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बच्चों की शादी के प्रति चिंता से मुक्ति प्रदान करेगा। इससे पूर्व श्री झा ने वर -वधु को आर्शीवाद प्रदान किया। इस दौरान सत्येन्द्र कुमार तिवारी-अपर नगर आयुक्त, राज कुमार मित्तल-सहायक नगर आयुक्त, डी.के. सिंह-सहायक नगर आयुक्त, एस.के. गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, एस.पी. मिश्रा, अधिशासी अभियंता, उम्मेद सिंह-कर अधीक्षक, स्टेनो होशियार सिंह नगर निगम की टीम एवं भाजपा नेता राधाकृष्ण पाठक प्रदीप गोस्वामी, मदन मोहन श्रीवास्तव , विजय शर्मा पार्षद चिंताहरण चतुर्वेदी , मुर्दिता शर्मा , श्याम शर्मा मीडिया प्रभारी, आशीष शर्मा , हेमंत खंदौली सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन देवप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया।