
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवयुक्त जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा का किया स्वागत
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने संभाला पदभार
कांग्रेस के विधान सभा प्रत्याशियो से लिये गये बायाडोटा
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिह वर्मा एड ने जिला कांग्रेस कार्यालय सेठबाडा पर पदभार ग्रहण किया गया और इस दौरान कांग्रेस जनो ने अपने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूलमाला हार पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
श्रीचौधरी रविवार कांग्रेसजन की आवाज बनकर ग्राम पंचायत तक संगठन मजबूत करेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिए पाँचो विधान सभा से चुनाव लडने के लिए इच्छुक कांग्रेस जनो से बायोडाटा भी जिला अध्यक्ष के द्वारा लिये गये हैं। जिलाध्यक्ष चौ भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस मे आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओ कि मन कि बात सुनकर कांग्रेस संगठन मे उनकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुऐ कांग्रेस संगठन को जिला से लेकर ब्लाँक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।
मुख्य अतिथि प्रदीप माथुर पूर्व सीएलपी लीडर यूपी कांग्रेस व पूर्व विधायक ने कहा कि चौ भगवान सिंह वर्मा पुराने मेहनती कर्मठ कांग्रेस नेता है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उधोगपति पं महेश पाठक ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं कि पंसद इच्छा पर इनको कांग्रेस नेतृत्व ने जिला अध्यक्ष बनाया है।