
थाना गोविन्द नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक तस्कर से पकड़ा एक किलो 60 ग्राम गांजा
मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक व्यक्ति से एक किलो 60 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर संजय कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में मंगलवार सुबह उ0नि0 मुनेन्द्र पाल सिंह (चौकी प्रभारी बिरला मंदिर) मय हमराही पुलिस बल द्वारा चैकिंग के दौरान वसीम पुत्र नईम खान उर्फ पप्पू मास्टर निवासी खालिद का किराये का मकान, न्यू राधेश्याम कालोनी अमन डा0 के पास थाना गोविन्द नगर को मय अवैध गांजा कुल 01 किलो 60 ग्राम के साथ यमुना मिशन पार्क, बिरला मन्दिर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।