मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए भाजपा के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

 

 

वार्ड 59 से पुष्पा देवी और वार्ड 60 से नीरज शर्मा का हुआ चयन

 

मथुरा। मथुरा में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान नगर निगम के दो वार्डो में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए है। जनपद में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापस लेने की तारीख के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ गया है।भाजपा के महानगर अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि यह समन्वय सामंजस्य और सहयोग का इससे पता चलता है कि भाजपा की नीतियों के प्रति जनता का निरंतर विश्वास बढ़ा है और हम सब मिलकर स्थानीय चुनाव में बड़े अंतर से जीत हांसिल करके विकास के संकल्प को पूरा करेंगे।

जीत है। भाजपा मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया यह अप्रतिम उदाहरण है। महानगर महामंत्री प्रदीप कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सभासद ठाकुर महाराज सिंह और कांग्रेस के पूर्व पार्षद मनोज सक्सेना भाजपा में शामिल हुए हैं। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।गोस्वामी ने बताया कि गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन वार्ड सं 59 महोली से पुष्पा देवी और वार्ड सं 60 जगन्नाथपुरी से नीरज शर्मा भाजपा से निर्विरोध पार्षद चुने गये हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]