अशोभीनीय टिप्पणी पर भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी, कल्याण बनर्जी का पुतला

 

 

मथुरा।राया में भाजपा किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया द्वारा दिये गये दिये दिशा निर्देशन मे तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा संसदीय इतिहास की सबसे शर्मनाक हरकत करते हुए मा, उपराष्ट्रपति / राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की बड़े ही अशिष्ट तरीके से मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया है। इस कुकृत्य का वीडियो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बनाया है। जमीन से जुड़े किसान पुत्र और साधारण परिवार से जुड़े अपनी मेहनत और काबलियत से राज्यसभा के सर्वोच्च पद तक पहुँचने मे जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाते समय इनका एक्सप्रेशन, भाव भंगिमा ओर तरीका कितना अभद्र अशिष्ट निंदनीय ओर शर्मनाक था। इसे पूरे

देश ने देखा है। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के इस अपमान के विरोध मे इंडिया गठबंधन के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे ब्रज प्रान्त के राया मे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह जादों के निर्देशन मे जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व मे कस्वे के सदाबाद रोड से पैदल मार्च करते हुए नेहरू पार्क पर राहुल गांधी मुदार्वाद कल्याण बनर्जी मुदार्वाद के नारो के साथ दोनो का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया गया इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के मेरुकान्त पाण्डेय, नरेंद्र सिंह रावत, रंधीर सिंह प्रधान, ठा. मानवेन्द्र सिंह प्रधान, राजेश चौधरी, कृष्ण कुमार गौतम, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्रवाल, कोशलेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]