
भाजपाईयों ने चलाया मठ-मंदिरों पर विशेष स्वच्छता अभियान
मथुरा। प्रधानमंत्री के आव्हान पर आज से प्रारंभ हुए विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर जिले के भाजपाईयों ने विभिन्न मठ मंदिर तीर्थ स्थलों पर हाथों में झाडू लेकर साफ-सफाई की। 14 से 22 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत आज महानगर में यह अभियान
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड 45 बिड़ला मंदिर में चलाया गया। जहां महापौर विनोद अग्रवाल ने इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने आह्वान किया कि स्वच्छता बनाए रखेंगे तो बीमारियों से बचेंगे। उन्होंने
कहा कि श्रीकृष्ण की नगरी से यह संदेश पूरी दुनिया में जाएगा कि वास्तव में स्वच्छता के मामले हम अव्वल हैं। अभियान में पार्षद कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया, श्रीमती उमा दीक्षित, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, भाजपा नेता प्रमोद बंसल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनीष वर्मा, भाजयुमो नेता मुनेश दीक्षित, सुधांशु खंडेलवाल, राजू राजपूत, नंदकिशोर सैनी, पूर्व पार्षद ब्रजमोहन सैनी, वासु शर्मा आदि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं भाजपाईयों ने गोवर्धन कस्बा में दानघाटी मंदिर सहित आप-पास के मंदिरों में झाडू लगाई। इस दौरान विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह एड, एस डी एम गोवर्धन मयंक गोस्वामी, चेयरमैन पति मनीष लंबरदार सभासद सुरेंद्र गुप्ता बिरजो, अमित गोस्वामी, चंद्रभान चौधरी, ठा. धर्मेंद्र सिंह, माधव शर्मा, रिंकू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह आदि सहित नगर पंचायत के साई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।