भाकियू टिकैत पदाधिकारियों ने थामा भाकियू अराजनैतिक का दामन

 

मथुरा।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत मथुरा महानगर के नई बस्ती स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के शहर महासचिव असलम कुरैशी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर उपाध्यक्ष आबिद कुरैशी नेताजी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर संगठन मंत्री नरेश चौधरी ने अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत से इस्तीफा देकर भारती किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवनियुक्त सदस्यों को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी महानगर संयोजक विजय सिंघल शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी नगर प्रभारी फैजान कुरैशी युवा शहर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी महानगर महासचिव प्रेम सिंह कर्दम महानगर सचिव शैलेंद्र मिश्रा जी ने टोपी पहना कर संगठन की सदस्यता दिलाई। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी महानगर संयोजक विजय सिंघल शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की है।सभी नवनियुक्त सदस्यों का संगठन में हार्दिक स्वागत अभिनंदनहै। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने आगरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के निर्देश व जिला अध्यक्ष सोनवीर चौधरी की अनुमति पर असलम कुरैशी को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का शहर महासचिव नियुक्त किया। आबिद कुरैशी नेताजी को महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नरेश चौधरी को महानगर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पंचायत को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी,शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, महानगर संयोजक विजय सिंघल ने कहा सभी नवनियुक्त सदस्यों से मथुरा महानगर में संगठन काफी मजबूत होगा। सभी नव नियुक्त पदाधिकारी सदस्य संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं किसानों गरीबों मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम करें। पंचायत में तनवीर कुरैशी, कैफ कुरैशी, आदाब कुरैशी, शादाब खान, शैलेंद्र मिश्रा, अंकुर शर्मा, अंकित चौधरी, संतोष मिश्रा आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]