किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने किया निगम कार्यालय का घेराव, नगर आयुक्त के आश्वासन पर माने

 

मथुरा । किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से परेशान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में मथुरा वृंदावन नगर निगम का किया घेराव किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे सैंकडों यूनियन के कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पर फर्श बिछा कर धरने पर बैठ गए और जय जवान जय किसान नगर निगम मुर्दाबाद नगर आयुक्त बाहर आओ के गगन भेदी नारे लगाने लगे। मौके पर नगर निगम के अधिकारियों ने आकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया मगर कार्यकर्ता नगर आयुक्त को धरना स्थल पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। शहर कोतवाल बंगाली घाट चौकी की पुलिस ने भी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नही माने। इस दौरान यूनियन ने निर्णय लिया कि आधे घंटे के अंदर नगर आयुक्त नहीं आए तो कार्यालय की तालाबंदी की जायेगी। ऐलान के 1 मिनट बाद ही नगर आयुक्त धरना स्थल

 

पर पहुंचे गये और किसानों की समस्याओं को सुनकर एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह दिनेश आनंद पापे महानगर संयोजक विजय सिंघल महानगर

उपाध्यक्ष करन पाठक शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष फैजान कुरैशी शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी शहर महासचिव असलम कुरैशी महानगर सचिव शैलेंद्र मिश्रा युवा शहर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरैशी ििशहत दर्जनों महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]