
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया उनको याद
मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के शुभ अवसर पर भरतपुर गेट चौराहा स्थित भगवान महर्षि बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने बताया कि भगवान राम के मूल्यों और आदर्श से समाज को अवगत कराने वाले महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि वाल्मीकि जी को नमन और न्याय और कर्तव्य के बल पर जनहित के संकल्प की प्रेरणा देने वाले उनके काव्य कई सभ्यताओं के पथ प्रदर्शक हैं रामायण जैसी महागाथा की रचना कर समाज को सत्य धर्म और उनके आदर्श विचार व मानवता का मार्ग दिखाते रहेंगे पुष्पांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री ठाकुर बिहारी लाल मनोज गौड़ जिलानी कादरी विपुल पाठक राकेश दिवाकर अबरार हुसैन पार्षद राहुल चतुर्वेदी संजय सक्सेना रवि कुमार वाल्मीकि रिंकू चौधरी संजू चौधरी विजय वाल्मीकि सागर माहौर आकाश बाल्मीकि अशोक वाल्मीकि मुरारी माहौर सुनील माहौर जितेंद्र सिंह आदिल खान दीपक करोटिया राहुल कुरैशी विकास चौधरी दिलीप खरे भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की पुष्पांजलि में आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।