
यमुना शुद्धिकरण व जल को लेकर बृज प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिला
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नमामि गंगे प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र सह संयोजक पंकज चतुर्वेदी एवं यमुना भक्त प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल से सूरत उनके निवास पर मिले। वहीं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र सह संयोजक पंकज चतुर्वेदी ने यमुना शुद्धिकरण के मुद्दे पर बात की। वही कैबिनेट मंत्री ने बताया सरकार यमुना के प्रति गंभीर है . सरकार शीघ्र ही यमुना के लिए कार्य शुरू करेगी। वहीं प्रतिनिधि मंडल में यमुना की दशा एवं दुर्दशा जो स्थिति में है उसको देखने मथुरा आने की माँग की। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार करते हुए जल्द मथुरा आने की बात कहीं।
इस अवसर पर पंकज चतुर्वेदी ललित अग्रवाल मितेश भाई नायक भारत शाह भविष्य पटेल संदीप सिंह जगदीश पटेल योगेश पटेल कार्तिक पटेल आदि मौजूद थे