विश्व पर्यावरण दिवस पर घर-घर हो हवन-यज्ञ: प्रमोद

किसी भी प्रकार से करें हवन, तो सकारात्मक वातावरण का होगा निर्माण : आरएसएस

मथुरा। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर मे हवन-यज्ञ हो, प्रकृति अर्थात भूमि, जल एवं पेड़-पौधों की भी पूजा हो, ऐसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना है।
इसी योजना को विस्तार से बताते हुए संघ के सह विभाग कार्यवाह डॉ संजय ने बताया कि मथुरा जिले के 30 हजार घरों में यह हवन यज्ञ होगा जिससे विश्व पर्यावरण पर शुद्धिकरण होगा।

गुरुवार को दोपहर 2ः30 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेस्ट हाउस पर संघ के विभाग पर्यावरण गतिविधि प्रमुख डॉ प्रमोद ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण अत्यधिक चिंता का विषय है विश्व के समस्त देश इस ओर सक्रिय हैं। परंतु जब तक आम जनमानस स्वयं जागरूक होकर इस गंभीर विषय पर चिंतन मनन करके क्रियाशील नहीं होगा तब तक सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होंगे, इसीलिए पर्यावरण को संघ ने अपनी गतिविधि के रूप में जोड़ा है इसी पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है।

विभाग प्रचार प्रमुख डॉ कमल कौशिक ने बताया कि रोग नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करने स्वस्थ रहने में सहायक होता है। भारतीय संस्कृति इस वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने के लिए संघ जन जागरण अभियान भी चला रहा है वर्तमान में कोरोना का वायरस वातावरण में भी पहुंच गया है ऐसी चर्चा है। इस हेतु वर्तमान परिवेश में हम अपने – अपने घरों में रहते हुए क्या – क्या कर सकते हैं ऐसा विचार करके संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर यज्ञ का आह्वान किया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के सदस्य एवं हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी जी ने संघ की तरफ से आम जनमानस से निवेदन किया है सभी अपने अपने घरों में 5 जून शनिवार को प्रातः 8ः00 बजे पूरे परिवार के साथ यज्ञ का आयोजन करें। संपूर्ण समाज जब एक साथ यज्ञ करेगा तो उससे वातावरण भी शुद्ध होगा तथा साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रभाव बढ़ेगा।
इस दिन संघ के स्वयंसेवक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की वेदी लेकर के भी गली गली निकलेंगे जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो। जिन घरों में यज्ञ करना संभव न हो वहां पर लोग गाय के गोबर के कंडे पर घी के साथ अग्नि प्रज्ज्वलित कर 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। हवन सामिग्री की उपलब्धता के लिए संघ के स्वयंसेवकों ने दीनदयाल धाम से छोटे छोटे हवन समिधा के पैकेट खरीद लिए हैं, जो कि सशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं
पत्रकार वार्ता में अजय अग्रवाल, विजय बहादुर आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]