
बलदेव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता
मथुरा। सोमवार बलदेव विधान सभा क्षेत्र में आने वाले क्ष्.ोत्रों से कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने सभी का पटुका पहनाकर स्वागत किया। नवीन सदस्यों का स्वागत करते विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि आज वास्तव में कोई विकास कर रहा है वो भाजपा ही है। आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है, जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिन प्रतिदिन जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ रहा है। राया ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य चंचल पत्नी मुकेश जो वर्तमान जिला पंचायत सदस्य है, उन्होंने आज अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता लेने वालों में राम प्रकाश शर्मा, अशोक चौधरी, अनिल रावत, गुड्डू प्रधान, लक्ष्मण शुक्ला, वीरपाल प्रधान, मनोज उपाध्याय, मुकेश प्रधान, हरीश चौधरी, बहादुर नेता, हरवीर प्रधान, मुकेश पाठक आदि ने सदस्यता ली। इस दौरान पंकज प्रकाश, सचिन चतुर्वेदी, आदित्य चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।