
किसानों की समस्या को लेकर रालोद करेगा सभी तहसीलों पर 28 को धरना प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने बैठक कर बनाई रणनीति
मथुरा। जिला कैम्प कार्यालय राधापुरम स्टेट पर रालोद की मीटिंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख के नेतृत्व में आयोजित हुईं। जिसमे कहा गया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आदेश अनुसार किसानों की समस्याओं को लेकर 28 तारीख दिन शनिवार को जिलों की सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर सरकार पर किसानों की मांगों को मनवाने के लिए विवश किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि बिगड़ी कानूनी व्यवस्थाओ में सुधार, महिला सुरक्षा, वेरोजगार युवाओं को रोजगार, किसानों को नहर बम्बों में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराना। बैठक में चौ. जगपाल सिंह ब्रज प्रान्त अध्यक्ष, बाबूलाल प्रमुख जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश भगतजी जिला संयोजक, चेतन मालिक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राजपाल भरंगर जी0प0 सदस्य, रामवीर सिंह भरंगर जी0प0सदस्य, सदस्य, कैलाश खटीक जी0प0स0 देवराज चौधरी जी.प., गौरव मलिक प्रदेश महासचिव, योगेश नौहवार पूर्व प्रत्याशी माट, युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, रोहित प्रताप सिंह पूर्व युवा जिलाध्यक्ष पउप, तौफीक आढ़ती पूर्व महानगर अद्य्यक्ष, कदीर भाई गिरिप्रसाद सोलंकी, रेशम प्रधान, जुल्फिकार कुरैशी, दिलीप चौधरी पूर्व महानगर अध्यक्ष, मोहित चौधरी पूर्व प्रदेश सचिव, अनुराग चौधरी अद्य्यक्ष आगरा मण्डल राष्ट्रीय छात्र लोकदल उ0प0, धीरज चौधरी, अंकित पचहरा, संतोष अंकित पचहरा ,अशोक चौधरी जाबरा, अशोक कुंतल, परमानन्द, विवेक देसवार,योगेंद्र सिंह, तेजपाल गदसौली, मोतीराम बौद्ध, लोकेश, प्रकाश बादल, जगदीश सिंह ,दिगम्बर सिंह आदि मौजूद रहे।