भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मथुरा। होली गेट मण्डल भाजपा महानगर द्वारा बनखंडी प्रयाग नाथ चतुर्वेदी बगीची पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि  अर्पित करते हुए महानगर के मंत्री राजेंद्र पटेल ने कहा कि कल्याण सिंह गांव, गरीब तथा किसानों के नेता थे। बाबू जी सदैव पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रशस्त अंत्योदय पथ के अनुगामी रहे। वह जन नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़ों सहित सभी वर्गों के लिए काम किया और उनसे सदैव जुड़े भी रहे।वही भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन भूषण कमल ने कहा

 

कि कल्याण सिंह असाधारण होकर भी साधारण सा दिखने वाले विराट व्यक्तित्व थे। उन्होंने भाजपा को गांव, गरीब और किसानों की पार्टी बनाया। वही सभी को धन्यवाद देते हुए मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने कहा हमें बाबूजी के बताए मार्गदर्शन पर चलना चाहिए

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, महामंत्री विजय शर्मा पार्षद व कृष्ण मणि सूबेदार, भुवन भूषण कमल ,विवेक शर्मा , विजय शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, नितेश लोधी , कुंज बिहारी भारद्वाज, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी , अनिल गोला, महेशदास आदि मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]