
वाल्मीकि वाटिका में मेयर ने भगवान महर्षि वाल्मीकि, माता सीता और लव कुश की मूर्ति की स्थापना
19 अक्टूबर को होगा भगवान महर्षि वाल्मीकि पुष्पांजलि कार्यक्रम
मथुरा। महर्षि वाल्मीकि शहर मेला कमेटी द्वारा भरतपुर गेट स्थित प्राचीन वाल्मीकि वाटिका पर भगवान महर्षि वाल्मीकि, माता सीता और लव कुश की मूर्ति की स्थापना की गई। नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बन्धु और उनकी माताजी भगवान देई ने विधिवत पूजा अर्चना की और मूर्तियों का अनावरण किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष सतीश वाल्मीकि ने बताया की महर्षि वाल्मीकि का जन्म आश्विन मास की पूर्णिमा को हुआ था। इस बार का आयोजन भव्य रूप से मनाया जाएगा शहर के सभी लोगो को जयंती के मौके पर प्रसादी ग्रहण कराया जाएगा साथ ही महिलाओं बच्चो के लिए चाट, भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान में तैयार की गई महर्षि वाल्मीकि, लव कुश और सीता माता की मूर्ति का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गयी। मेला संयोजक महेश काजू ने बताया कि 19 अक्टूबर को पुष्पांजलि का कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वाटिका से लेकर भरत पुर गेट के मार्ग को विधुत्तीय प्रकाश से सजाया जाएगा। इस मौके पर राहुल सनवाल अजय सनवाल रितेश लक्ष्मण आनन्द अजय चौधरी साहिल,रामबाबू चौहान ओमप्रकाश सनवाल शिवकुमार चौधरी कंन्हैयालाल चंदेल अजय मेहरा देवबन्धु आर्य धर्मवीर वाल्मीकि रविकांत टिंकू प्रधान ब्रजेश खरे लकी नादान अरुण थनवार सुनील सागर आदि उपस्थित रहे।