
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मथुरा – आगरा में बढ़ेगा पर्यटन : श्रीकांत
नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा आश्रय गौशाला का किया निरीक्षण
मथुरा। तीन दिवसीय गृह जनपद आये प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन में कान्हा आश्रय गोशाला के निरीक्षण के दौरान गायों को उन्होंने गुड़ खिलाया। नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा आश्रय गोशाला में ऊर्जा मंत्री ने पौधरोपण किया। गुरुवार को ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने यमुना एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर स्थित नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा आश्रय गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने यहां पौधा रोपित करते हुए ब्रज को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। ऊर्जा मंत्री ने गौशाला के निरीक्षण के दौरान गायों की सेवा की और उनको हरा चारा व गुड़ खिलाया।
गोशाला में ऊर्जा मंत्री ने बताया कि जेवर में रखी जा रही इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संजीवनी का काम करेगा। विश्व का सबसे बड़ा चौथा एयरपोर्ट बनने से मथुरा आगरा में पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटन बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि ब्रज में आने वाले पर्यटक यहां रुक कर भगवान कृष्ण से जुड़ी सभी लीला भूमियों को देखे।
निरीक्षण के दौरान मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त अनुनय झा सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।