
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का यमुना एक्सप्रेस-वे पर जोरदार स्वागत
मथुरा। आगरा ब्रज क्षेत्र भाजपा की बैठक में भाग लेने जा रहे केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं यूपी भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने गुरूवार दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए स्वागत के दौरान कहा कि विपक्षी पार्टियां आपस में कितना भी गठबंधन कर लें, प्रदेश की जनता पर उसका कोई असर नहीं पड़ेना, जनता जर्नादन पूरी तरह मोदी योगी के साथ है, यूपी विधान सभा में भाजपा 300 से अधिक सीट जीत कर पुनः सत्ता में काबिज होगी। गुरूवार आगरा बैठक में भाग लेने जा रहे केन्द्रीय मंत्री श्रीठाकुर का यमुना एक्सप्रेस व पर बाजना कट पर मौजूद कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता राजेश चौधरी ने उनको तलवार भेंट की। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री हुकुम सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, अरविन्द चौधरी, महेश प्रधान, हरेन्द्र शर्मा, दिनेश चौधरी, लोकेश, जसवंत सिंह, किरतपाल भोला सहित बडी संख्या में मौजूद रहे।