
जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख ने 50 लाख से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण
– बलदेव ब्लॉक में बहेगी विकास की गंगा
मथुरा। विकासखंड बलदेव में जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भरंगर व ब्लाक प्रमुख अनिल भरंगर द्वारा बलदेव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में 50 लाख से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। दौलतपुर के गांव औगान, गढ़ी दौलतपुर, कंजौली घाट के नौंहा गांव में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़कों का शिलान्यास विधिवत शिला पट्टिका का उद्घाटन फीता काटकर किया। जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भरंगर, ब्लॉक प्रमुख अनिल भरंगर ने कहा बलदेव विकासखंड में विकास की गंगा बह रही है। हर गांव में विकास कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं और सभी गांव में बिना भेदभाव के समानता के आधार पर विकास कार्य को प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में जेई अजीत कुमार, चौधरी कन्हैया सिकरवार, शीलू प्रधान, छीतर सिंह प्रधान, ठेकेदार सोनू सिकरवार, मोनू पंडित आदि थे।