
कृष्ण नगरी में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जय जयकारा से हुआ भव्य स्वागत
मथुरा।भगवान परशुराम शोभायात्रा कमेटी द्वारा महोली रोड पर भगवान परशुराम शोभायात्रा भव्यता पूर्वक निकाली गई 1 दर्जन से अधिक झांकियां नफरी बैंड एवं अखाड़े चल रहे थे भोलेनाथ की बारात एवं मां काली शोभायमान स्वरूप में विराजमान थी शोभा यात्रा से पहले वरिष्ठ विप्र एवं पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पं योगेंद्र उपाध्याय मथुरा सदर के विधायक पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में समाज एकता का संदेश दिया शोभा यात्रा का शुभारंभ शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष इं राजकुमार शर्मा पंडित शोभा राम शर्मा ब्लाक प्रमुख मुख्य संयोजक राजीव राज पाठक मुख्य महामंत्री पं राजेश पाठक एवं श्याम शर्मा व यज्ञदत्त कौशिक ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम जी की आरती उतार कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता इं महेंद्र सिंह शर्मा एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्रा ने की सर्व समाज ने महोली रोड पर शोभा यात्रा का पेय पदार्थ से स्वागत किया वही ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा की महासभा द्वारा भी पूरे देश में समाज के लिए शिक्षा की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं तथा हम सब को सामाजिक विकास की शिक्षा पर जोर देना चाहिए तथा शिक्षा से ही समाज का विकास संभव , शोभा यात्रा बजरंग चौराहा शांति नगर प्रताप नगर बीएसए कॉलेज राधिका विहार रोड पार्क में समापन हुई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मधु शर्मा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल , अवधेश उपाध्याय चेतन स्वरूप पाराशर , नंदकिशोर उपमन्यु के बी दीक्षित ब्रह्मदेव शर्मा राम प्रकाश शर्मा आर सी उपाध्याय कुलदीप पाठक चंद्रशेखर शर्मा , सोहन लाल शर्मा , राजनारायण गौड़ श्याम शर्मा , नारायण शर्मा ,. संजीव सारस्वत , महेंद्र आचार्य ,तपेश भारद्वाज , आशीष शर्मा , बलराम शर्मा ,विनोद दीक्षित , ब्रिजेश दत्त भारद्वाज रेनू राज पाठक , श्वेता शर्मा , सुभाष चंद शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा , राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे