15 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा पर होगा भव्य देव दीपावली महोत्सव

 

सवालाख दीपकों से झिलमिलाएंगे यमुना जी के सभी घाट ।

 

मथुरा। (संवाददाता श्याम शर्मा ) देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा 15 नवम्बर शुक्रवार को सायं 5 बजे से श्री यमुना जी के सभी घाटों पर भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्बन्ध में देव दीपावली महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर श्री राकेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट पदेन संयोजक सचिव देव दीपावली महोत्सव समिति के साथ सम्पन्न हुई । बैठक में देव दीपावली महोत्सव को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मथुरा महानगर के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षिक संस्थानों और नगर के प्रमुख उद्योगपतियों व जिला प्रशासन के सहयोग से भव्यता के साथ आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पं सोहन लाल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि शास्त्रों व पुराणों के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक चातुर्मास में चार महीने तक ब्रज मंडल में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास रहता है। यह मान्यता अनादि काल से प्रचलित है इस लिए देश के परम् पूज्य जगद्गुरु व संत धर्माचार्यों ने चातुर्मास में ब्रज चौरासी कोस की यात्रा व धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व बताया है। जिसमें देश विदेश के लाखों श्रद्धालु तीर्थ यात्री ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करके सप्त पुरियो चारों धाम व द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा का पुण्य लाभ लेते हैं। महोत्सव समिति के मंत्री विजय बहादुर सिंह एवं योगेश उपाध्याय आवा ने कहा कि बनारस व अयोध्या की तर्ज पर पिछले 18 वर्ष से देव दीपावली का सर्व समाज के सहयोग से भव्यता के साथ आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर महोत्सव समिति के महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा को सायं 5 बजे से वेदव्यास जी की साधना स्थली कृष्णगंगा घाट से ध्रुव जी महाराज की तपस्थली ध्रुव घाट तक सभी 25 घाटों पर तथा यमुना पार के 6 घाटों सहित 31 घाटों पर श्री यमुना जी के सम्मुख सवालाख दीपक प्रज्वलित कर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य आयोजन पुण्य तीर्थ श्री विश्राम घाट के समीप राजा घाट पर महोत्सव समिति के पदाधिकारियों, ब्रज के प्रमुख सन्त धर्माचार्यों व राजनैतिक, सामाजिक, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों के द्वारा श्री यमुना जी का वैदिक विधिविधान से पूजन व दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

बैठक में महोत्सव समिति के पदेन संयोजक सचिव श्री राकेश कुमार सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि देव दीपावली को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्रजवासियों के सहयोग से भव्यता के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए प्रशासनिक सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत की जाएंगी । उन्होंने 29 अक्टूबर मंगल वार को सायं 5 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मथुरा महानगर के सभी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक संस्थानों व मथुरा के प्रमुख समाजसेवियों, उद्योगपतियों और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बृहद बैठक आमंत्रित की है।

बैठक में देव दीपावली महोत्सव समिति के पदाधिकारी पं पंकज शर्मा,रामदास चतुर्वेदी, महेन्द्र दत्त आचार्य, कन्हैयालाल अग्रवाल विहिप, रामकृष्ण पाठक एडवोकेट, भूपेश भारद्वाज ,नरेन्द्र गोला, शशांक पाठ,आशीष माहेश्वरी,संदीप चौधरी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]