
सौन्दर्याकृत भवन तथा नवनिर्मित राष्ट्र ध्वज स्तम्भ का लोकार्पण
फरह (मथुरा)। टाइम्स )पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज के सौन्दर्याकृत भवन तथा नवनिर्मित राष्ट्र ध्वज स्तम्भ का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में आगरा जोन की एडीजी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, उप्र मानवधिकार आयोग के सदस्य बृज भूषण, प्रकाश ग्रुप नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक विक्रम अग्रवाल तथा शिक्षा कायाकल्प न्यास के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी शामिल हुए। शिक्षा कायाकल्प न्यास के महामंत्री महेश गोयल ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता बरोलिया ने विचार व्यक्त किए। न्यास तथा विद्यालय की तरफ से दो
डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। लोकार्पण समारोह में विद्यालय की मेधावी छात्राओं तथा विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 85 छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही विद्यालय की पूर्व छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं नारी सशक्तिकरण पर नाट्य प्रस्तुति, नशा मुक्ति के विषय पर लोकनृत्य तथा महारास की प्रस्तुति की दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आसमान में शान से लहराते तिरंगे के सम्मान में छात्राओं ने हर घर तिरंगा नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। संचालन शिक्षिका श्रीमती शशि ने किया।